14 जनवरी 2011

कथा शिल्पी फनिश्वर नाथ रेणु की पत्नी का निधन



मैला आंचल के बहाने गांव के कथा शिल्पकार स्व. फनिश्वर नाथ रेणु की पत्नी लतिका का निधन हो गया। गुरूवार की सुबह अचानक उनका निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वे 86 साल की थी।

लतिका रेणु स्व. रेणु की दूसरी पत्नी थी और वे रेणु की पैतृक गांव अररिया के हिंगना औराही में रह रही थी। उनके निधन पर रेणु की पहली पत्नी पद्मा का बुरा हाल है और उनके आंसू रोके नहीं रूक रहे। लतिका के पुत्र पद्म पराग वेणु जो वर्तमान मे फारविसगंज से विधायक है मुख्यमंत्री के मां के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पटना गये हुए थे और उनके आने के बाद शुक्रबार को लतिका का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ज्ञात हो कि लतिका रेणु स्व. फनिश्वर नाथ रेणु के प्रसिद्ध उपान्यास मैला आंचल के प्रकाशन में महत्वपुर्ण भूमिका निभाई और उन्होने अपने गहने तक बेच दिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें